मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण का हुआ भव्य आगाज़

0
178

महिला शक्ति के सम्मान में इटावा पुलिस की दमदार बाइक/स्कूटी रैली

इटावा। वासंतिक नवरात्र के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने हेतु जनपद में मिशन शक्ति फेज-5.0(द्वितीय चरण)का शुभारंभ भव्य रूप से किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी के क्रम में गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जनपद की समस्त महिला उपनिरीक्षकों एवं रिक्रूट महिला आरक्षियों की भव्य बाइक/स्कूटी रैली,(जिसमें पीआरवी वाहन एवं शक्ति मोबाइल भी सक्रिय रूप से शामिल रहे,)को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।रैली का नेतृत्व *क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर सुश्री आयुषी सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान जनपद के क्षेत्राधिकारी नगर,क्षेत्राधिकारी यातायात, नगर सर्किल के थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here