HomeMarqueeसाध्वी निरंजन ज्योति बनीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष

साध्वी निरंजन ज्योति बनीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष

फतेहपुर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया। उनके आवास पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि साध्वी निरंजन ज्योति के नेतृत्व में आयोग पिछड़े वर्गों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा करेगा। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव का लाभ समाज के कमजोर वर्गों को मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिला मंत्री शिव प्रताप सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, योगेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख आदित्य त्रिवेदी, ज्ञानेंद्र सिंह, आनंद मान सिंह, सुशील, संजय सिंह, मोहन निषाद, सावन गुप्ता, किशन शुक्ला, नीरज निषाद, संतराम पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular