Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeजनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीसरे दिन का प्रशिक्षण सम्पन्न

जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीसरे दिन का प्रशिक्षण सम्पन्न

महराजगंज। जनगणना-2027 के सफल, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन के उद्देश्य से जनपद महराजगंज में 90 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण 04 मास्टर ट्रेनर्स द्वारा तीन चरणों में 30-30 प्रतिभागियों के समूह में दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के प्रथम चरण का आयोजन 16, 17 एवं 18 मार्च 2026 को किया गया। इसके तीसरे दिन अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान फील्ड ट्रेनर्स को चौपरिया नगर पालिका परिषद महराजगंज में भ्रमण भी कराया गया। भ्रमण के दौरान प्रशिक्षुओं को मकानों के सूचीकरण तथा मकानों की गणना मोबाइल एप के माध्यम से किस प्रकार की जाएगी, इसकी विस्तार से जानकारी दी गई।

साथ ही गणना कार्य को व्यवहारिक रूप से समझाया गया, ताकि आगामी जनगणना कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। तीन दिवसीय प्रशिक्षण का प्रथम चरण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिकारियों ने प्रशिक्षण को जनगणना-2027 की तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular