Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarटांडा पालिका में पांच युवा सभासद शासन ने किया नामित

टांडा पालिका में पांच युवा सभासद शासन ने किया नामित

टांडा अंबेडकरनगर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद टांडा में समाजसेवी एवं भाजपा नेता संदीप मांझी को नामित सभासद बनाए जाने पर नगर में खुशी और उत्साह का माहौल है। यह समाचार मिलते ही समर्थकों, समाज के लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

संदीप मांझी का व्यक्तित्व सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काफी सक्रिय रहा है। वे वर्तमान में भाजपा नगर मंत्री के पद पर कार्यरत हैं तथा पूर्व में कई वर्षों तक भाजपा युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। इसके साथ ही वे श्री राम विवाह सेवा समिति, मुबारकपुर के अध्यक्ष तथा केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति में महामंत्री के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। साथ ही वे लगभग 7 वर्षों से मझवार माझी समिति, जिला अंबेडकर नगर में महामंत्री के पद पर कार्य करते हुए समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं।

संदीप मांझी ने शहर के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और सड़क, पानी सहित अन्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए हैं। कई बार उन्होंने अपने पत्रों के माध्यम से सरकार और प्रशासन को नगर की समस्याओं से अवगत कराया है।

इस अवसर पर संदीप मांझी ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विशेष रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी तथा नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि “पार्टी नेतृत्व ने मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को नगर के सदन में भेजने का जो अवसर दिया है, उस विश्वास पर मैं पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा और नगर की जनता की समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य करूंगा।”

संदीप मांझी को फोन के माध्यम से भी अनेक नेताओं और शुभचिंतकों ने बधाई दी। इनमें जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, जिला महामंत्री दिलीप पटेल, नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल, पूर्व टांडा विधायक संजू देवी, प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्ता, आलोक चौरसिया, जंग बहादुर कनौजिया, पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, मिथिलेश त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप मांझी, किछौछा अध्यक्ष ओमकार गुप्ता, बसखारी मंडल अध्यक्ष सदाबृज राजभर, व्यापारी नेता पिंटू जायसवाल सहित सैकड़ों लोगों ने फोन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। संदीप मांझी ने सभी नेताओं, मित्रों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह और विश्वास उन्हें नगर के विकास और जनसेवा के लिए और अधिक प्रेरित करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular