Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeफतेहपुर में प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन,...

फतेहपुर में प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन, मेले का शुभारंभ

फतेहपुर। जनपद में प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में भव्य कार्यक्रम एवं 09 दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ के लोकभवन से “नव निर्माण के 09 वर्ष” वार्षिक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे जनपद स्तर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम लोगों ने देखा। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं आईटीआई परिसर में आयोजित मेले का शुभारंभ प्रभारी मंत्री द्वारा फीता काटकर किया गया। मेले में प्रदेश सरकार के 09 वर्षों के विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे लोगों ने सराहा। कार्यक्रम के दौरान रोजगार मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं का चयन किया। साथ ही ऋण मेले के माध्यम से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, स्टैंड-अप इंडिया और मुद्रा योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण वितरित किए गए। इस दौरान लगभग 40 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की गई।

प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सेवा और सुशासन की दिशा में लगातार काम कर रही है और उत्तर प्रदेश अब परिणाम देने वाला प्रदेश बन चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से गरीबों, किसानों और युवाओं को सीधा लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र, चेक, टूल किट और दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल भी वितरित की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में मीडिया से बातचीत कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular