इटावा। शहर के कटरा शहाब खां स्थित दरगाह हज़रत अबुल हसन शाह वारसी में बुधवार अट्ठाइस रमज़ान मुबारक को बाद नमाज़ अस्र हज़रत सूफी सैय्यद माशूक अली शाह वारसी की नज़र पेश की गई और आपके मुरीदों ने दरगाह शरीफ में रोज़ा इफ्तार भी हर साल की तरह करवाया जिसमे काफी संख्या में रोज़ेदारों ने इफ्तार किया।
इस मौके पर सेक्रेटरी हसनैन वारसी,सलीम वारसी,शब्बीर वारसी,आकिल वारसी,फिरोज वारसी,हयात वारसी,वहाज अली निहाल,फरीद वारसी, शकील वारसी,ज़ीशान वारसी,राजा वारसी,चमन वारसी,फैज़ान वारसी आदि लोग मौजूद रहे।





