Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeकपिलवस्तु में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, जेल से फरार आरोपी समेत...

कपिलवस्तु में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, जेल से फरार आरोपी समेत 4 गिरफ्तार

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। जिले में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के खुलासे में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला प्रहरी कार्यालय कपिलवस्तु की टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी पहले से ही कारागार से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर हो रही बाइक चोरी की घटनाओं की सूचना पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में कृष्णनगर क्षेत्र में छापेमारी कर संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

गिरफ्तार आरोपियों में मायादेवी-6 निवासी 19 वर्षीय सहाद हुसैन फकीर (जेल से फरार), उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के उज्जैन कला निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद सलमान, कपिलवस्तु नगरपालिका-3 निवासी 22 वर्षीय सुमन खड़का और कृष्णनगर नगरपालिका-8 निवासी 22 वर्षीय एजाज खान शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ चोरी व डकैती से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिला अदालत से म्याद बढ़ाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए पुलिस से क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular