Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeसोनहा में नगर पंचायत ने लगाया कैंप प्राथमिकता से करेंगे समस्याओ ऋचा...

सोनहा में नगर पंचायत ने लगाया कैंप प्राथमिकता से करेंगे समस्याओ ऋचा सिंह

बस्ती। सोमवार को नगर पंचायत भानपुर मे आयोजित शिविर में 17 भवन स्वामियों द्वारा कर जमा किया और अन्य भवन स्वामियों को कर जमा करने के लिए छूट की जानकारी दी गई। नगर पंचायत भानपुर द्वारा सोनहा बाजार में मुख्यमार्ग पर लगाए गए कैंप में नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने आम जनमानस, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों आदि को सम्पत्तिकर की गणना, तथा गृहकर व जलकर के सम्बन्ध में जागरूक किया ।सम्पत्ति कर को जमा करने, करों को लेकर लोगों की भ्रान्तियों को दूर करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी कर की गणना के सापेक्ष सम्पत्तिकर लागू करने व कुल कर का आधा गृहकर व जलकर होने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। बताया कि जलकर और जलमूल्य दो अलग व्यवस्था है। जब निकाय द्वारा पाईप सप्लाई से पानी दिया जायेगा तब जलमूल्य लागू किया जायेगा ।

कैंप में उपस्थित लोगो द्वारा क्षेत्रफल की पुनः माप व पुनः मूल्यांकन का अनुरोध गया। कैम्प में कुल 17 लोगो द्वारा कर जमा किया गया। 31 मार्च 2026 तम कर जमा किये जाने पर लोगो को छूट भी दिया जायेगा। गोष्ठी में उपस्थित लोगों ने विभिन्न समस्याओं को रखा। अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने कहा कि चरणबद्ध ढंग से समस्याओं को निराकरण कराया जायेगा। कहा कि नगर पंचायत के माध्यम से विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को पारदर्शी बनाने के लिए जन सहभागिता बढ़ाई जा रही है। पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सीवर जैसी समस्याओं का प्रभावी निराकरण कराया जा रहा है जिससे नागरिकों को असुविधा न होने पाये।कार्यक्रम में विपिन जायसवाल, दीपक पाण्डेय, मदन गोपाल, मोहम्मद शरीफ के साथ ही निकायकर्मी अविनाश मिश्र, अरूण कुमार, रवि सिंह, शिव कुमार यादव, मुकेश सिंह, नीतीश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular