पुलिस क्षेत्राधिकारी ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के संबन्धित को दिए आवश्यक निर्देश
महोबा। पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गौड़ ने थाना अजनर के उपनिरीक्षकों, विवेचकों के साथ बैठक करते हुए लंबित विवेचनाओं व कानून व्यवस्था की समीक्षा। बैठक दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीकेक से संपन्न कराए जाने से संबन्धित आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ ने प्रचलित अभियानों की स्थिति, लंबित प्रार्थना पत्रों, आईजीआरएस, शस्त्र लाइसेंस संबन्धी प्रकरणों, गुमशुदगी, बरामदगी के अलावा निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की। उनहोंने संबन्धित विवेचकों को सभी लंबित मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। बैठक दौरान पुलिस की डिजिटल कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए यक्ष ऐप, ईसम्मन, ईसाक्ष्य व एसआईडी पोर्टल पर सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं शत प्रतिशत अद्यतन करने के निर्देश दिए गए, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बन सके।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने आगामी त्यौहारों ईद, रामनवमी, चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी रखने, प्रभावी गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग करने के अलावा स्थानीय स्तर पर संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय स्थिति को तत्काल नियंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी प्रकरणों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। इस मौके पर थाना अजनर के उपनिरीक्षक सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।





