कासिम अंसारी के आवास पर राशन वितरण किया गया
इटावा। वरदान वेलफेयर सोसाइटी एवं बुनकर एकता समिति द्वारा संयुक्त रूप से हर पेट भोजन भर पेट भोजन अभियान के अंतर्गत बाह अड्डा स्थित मोहम्मद कासिम अंसारी के आवास पर राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वरदान वेलफेयर सोसाइटी एवं बुनकर एकता समिति के कार्यक्रम में वरदान वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद क़ासिम अंसारी एवं बुनकर एकता समिति के अध्यक्ष मो.इदरीस अंसारी ने अपनी टीम के साथ आटा,तेल,सूजी,बेसन,शकर,आलू , सिवइयां आदि सामान सहित नगद धनराशि देकर लगभग दो सौ पैकेट गरीबों एवं जरूरतमंदों को वितरित किये।इस अवसर पर बुनकर एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष मो.इदरीस अंसारी ने कहा कि दोनों सोसायटी के मुख्य उद्देश्य गरीबों और मजलूमों की सहायता करना है।
प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद क़ासिम अंसारी ने कहा कि आज का यह दिन हमारे लिए केवल एक कार्यक्रम मात्र नहीं है,बल्कि यह हमारी उस सामूहिक भावना का प्रतीक है जो कहती है कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ी ईश्वर सेवा है।”प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है, लेकिन समाज की संरचना में कभी-कभी ऐसी परिस्थितियाँ आती हैं जहाँ हमारे कुछ भाई-बहन आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हैं।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार खान ने कहा कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समाज का कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।इस अवसर पर प्रदेश मंत्री फजलुर रहमान प्रदेश सदस्य इजहार अहमद राईन,काशिफ अंसारी,मुनव्वर अंसारी, इरफान अहमद,मोहम्मद सलीम अंसारी,महासचिव फुरकान अहमद, जीशान अहमद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





