Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeबांसी तहसील प्रशासन को भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

बांसी तहसील प्रशासन को भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

बांसी सिद्धार्थनगर। विभिन्न समस्याओं के मद्देनजर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की तहसील परिसर में आयोजित मासिक पंचायत तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के साथ सोमवार को संपन्न हुई‌। तहसील अध्यक्ष घनश्याम चौरसिया के नेतृत्व में हुई पंचायत के बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को संबोधित किसानों व जनसमस्याओं से जुड़ा 10 सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपकर समाधान की मांग किया है।

ज्ञापन में शहीद स्मारक पार्क तेजगढ़ की बाउंड्री वॉल की ऊंचाई बढाने व मरम्मत का कार्य, बांसी-धनी मार्ग के पटखौली चौराहे पर शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक गेट बनवाने,आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए खेसरहा ब्लॉक के सकारपार चौराहे के पास नई गौशाला बनाने, राशन वितरण में प्रति यूनिट एक किलो कम देने की शिकायतों की जांच, किसानों की खतौनी में हिस्साकसी की त्रुटियों को कैंप लगाकर सुधारने, चेतिया गांव में पुरानी पानी की टंकी का मलबा हटाकर आवागमन बहाल कराने, गेहूं क्रय केंद्रों को तत्काल चालू कर सूची सार्वजनिक करने, तहसील में प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने तथा घरेलू गैस की कालाबाजारी रोककर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल है।

समाधान न होने की स्थिति में यूनियन के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में पंचायत लगाकर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। पंचायत में जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिला महासचिव अनिल कुमार मौर्य, जिला सचिव उपेन्द्र कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार श्रीवास्तव, डॉ. रहमत अली, अरविन्द कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य किसान नेता भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular