इटावा। अंजुमन हिदायतुल इस्लाम हाई स्कूल में चौबीस रमज़ान मुबारक को रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ।स्कूल के कक्षा 3 के छात्र सारियान ने भी रोजा रखा,जिसको विद्यालय प्रधानाचार्य शाहनवाज अतहर ने गुलपोशी कर उसके बेहतर मुस्तकबिल की दुआ दी।इफ्तार में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
मौलाना जाहिद रज़ा ने इफ्तार के बाद नमाज अदा कराई बाद नमाज़ के सभी के हक़ में दुआएं की।इस मौके पर मौलाना उबैदुर्रहमान,मो.वसीम हज ट्रेनर,मो.बिलाल,सिराज आलम,एडवोकेट साजिद आदि मौजूद रहे।रोज़ा इफ्तार को सफल बनाने में आमिर खान,फरहीन नाज़,जेबा,इफ्फत परवीन,फरहीन,सलमा आरा,गुलफशा,महक,इलमा व मोहम्मद इमरान का विशेष योगदान रहा।





