Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeटुल्लू पंप चलाते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में...

टुल्लू पंप चलाते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर अग्रिम कार्रवाई की शुरू

महोबा। कस्बा खरेला के मोहल्ला मानिक ग्राम में एक युवक टुल्लू पंप चलाते समय करंट क चपेट में आ गया। घर पर किसी पुरुष के न रहने और महिलाएं घरेलू काम में जुटी होने के चलते युवक करीब डेढ़ घंटे तक अचेत पडा रहा। जब महिलाओं ने उसे जमीन पर पड़ा देखा तो आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोहल्ला मानिक ग्राम निवासी मनीष पचौरी (25) पुत्र अवतार पचौरी शुक्रवार की सुबह पानी भरने के लिए टुल्लू पंप चलाने के लिए घर के बाहर तार लगाने के लिए गया, तभी करंट की चपेट में आ गया। घर पर महिलाएं थी जो गृह कार्य में लगी हुई थी और पुरुष खेत पर गए हुए थे। करीब डेढ़ घंटे बाद जब मनीष को नाश्ते के लिए बुलाया, लेकिन कोई आवाज न आने पर बाहर जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था पर पड़ा हुआ था, जिसे देख घर के लोगों को फोन कर जानकारी दी।

करंट लगने की जानकारी मिलते ही युवक के पिता व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और आनन फानन में प्राइवेट वाहन से सीएचसी चरखारी ले गए। डाक्टरों ने मनीष का डाक्टरी परीक्षण करते हुए मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने रोना पीटना शुरू कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मोहल्ले वासियों ने बताया कि मनीष की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी और उनका एक छोटा बेटा भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular