राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल विवाद पर भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले राष्ट्रपति के स्वागत में केवल मेयर को भेजना बंगाल की संस्कृति का अपमान है। देब ने तृणमूल के राष्ट्रपति का नाम लेने को भी अनुचित बताया। यह बयान तब आया जब तृणमूल को राष्ट्रपति से मिलने का समय नहीं मिला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रोटोकाल विवाद के बीच बंगाल भाजपा के चुनाव सह प्रभारी व भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने तृणमूल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तृणमूल के मुंह से राष्ट्रपति का नाम लेना शोभा नहीं देता है।
देब ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले देश की प्रथम नागरिक ने राज्य का दौरा किया, लेकिन उनके स्वागत के लिए केवल एक मेयर को भेजा गया। यह उनके रवैये को दर्शाता है। यह बंगाल की संस्कृति और परंपराओं का अपमान है।
भाजपा सांसद का बयान
भाजपा सांसद का यह बयान उस वक्त आया है, जब तृणमूल के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का समय मांगा। राष्ट्रपति कार्यालय से ‘समय की कमी’ का हवाला देते हुए इन्कार कर दिया।





