बैंक ऑफ बड़ौदा ने ऑफिस असिस्टेंट मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से ऑफिस असिस्टेंट मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार ऑफिस असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। वे उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिये ऑफिस असिस्टेंट के कुल 500 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर 22 मार्च, 2026 तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
BOB Office Assistant Admit Card 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से ऑफिस असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘Bank of Baroda Office Assistant Mains Admit Card 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन होगी मुख्य परीक्षा
बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से मुख्य परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 22 मार्च, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 500 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं। इसके साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय आदि की जानकारी को अच्छे से चेक कर लें।





