Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeEntertainment3 महीने से Gaurav Khanna को नहीं मिली बिग बॉस से 50...

3 महीने से Gaurav Khanna को नहीं मिली बिग बॉस से 50 लाख की प्राइज मनी, बोले- ‘सच कहूं तो ये सब…’

टीवी स्टार गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) बिग बॉस 19 के विजेता बने थे और उन्हें ट्रॉफी के साथ प्राइज मनी मिली थी जो अभी तक उनके खाते में नहीं आई है। इस पर एक्टर ने बात की है।

रियलिटी शो में प्राइज मनी मिलने को लेकर जो ऐलान होता है, वह सुनने में तो अच्छा लगता है, लेकिन उसे जीतने वाले को उसे मिलने में समय लगता है। अभिनेता और बिग बास 19 के विजेता गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) भी धैर्य बनाए हुए हैं।

सलमान खान होस्टेड बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19 Winner) में उन्होंने 50 लाख की प्राइज मनी जीती थी जो उन्हें अभी तक नहीं मिली है। तीन महीने बाद भी प्राइज मनी न मिलने पर गौरव ने चुप्पी तोड़ी है।

प्राइज मनी न मिलने पर बोले गौरव खन्ना

अनुपमा स्टार गौरव खन्ना ने हाल ही में नए व्लाग में अपने फैंस को सवाल-जवाब के सेशन के दौरान इसके बारे में बताया है। दरअसल, जब एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने शो में जो प्राइज मनी और कार जीती थी, वह मिल गई है ? तब इसके जवाब में गौरव ने कहा, “नहीं, अभी तक नहीं मिली है। सच कहूं तो ये सब आने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि मिल जाएगा, क्योंकि इसके लिए एक प्रक्रिया होती है। ऐसा नहीं है कि नहीं आएगा।”

बिग बॉस से बदली जिंदगी

गौरव खन्ना ने आगे कहा, “मैं टीवी में काम कर चुका हूं और जानता हूं कि यहां थोड़ी बहुत देरी हो जाती है।” जब एक दूसरे फैन ने उनसे पूछा कि शो जीतने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आया है? इस पर गौरव ने कहा, “कानपुर में उनके घर पर शो जीतने के बाद से करीब 50-60 लोग उनसे मिलने पहुंचते हैं। अब तक किए गए किसी भी शो की तुलना में लोग मुझे बिग बॉस के चलते ज्यादा पहचान रहे हैं।”

गौरव खन्ना पिछले दो दशक से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया लेकिन उन्हें असली पहचान अनुपमा से मिली। इसके बाद वह बिग बॉस 19 के विजेता बनकर स्टार बन गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular