Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeBusinessLPG Price Today: दुनियाभर में चल रहे तेल की कमी के चलते...

LPG Price Today: दुनियाभर में चल रहे तेल की कमी के चलते आपके शहर में कितनी हुई LPG की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट

देशभर में एलपीजी की किल्लत (LPG Shortage) और कीमतों में बढ़ोतरी से हाहाकार मचा है। घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा (LPG Price Hike) हुआ है। बुकिंग का समय 25 दिन होने से लोग परेशान हैं, जिससे रेस्टोरेंट भी प्रभावित हो रहे हैं। सरकार ने हालांकि कमी न होने का आश्वासन दिया है और आयात स्रोतों में विविधता लाकर आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है।

देशभर में एलपीजी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोग एलपीजी के लिए लंबी लाइन लगाते हुए दिख रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एलपीजी की किल्लत (LPG Shortage) के चलते बड़े शहरों के रेस्टोरेंट्स अस्थानीय रूप से बंद होने की कगार पर आ गए है।

इस बीच घरेलू एलपीजी की कीमत (LPG Price Today) में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये बढ़ाए गए है। इसके साथ ही सरकार की ओर से बुकिंग का समय 25 दिन कर दिया गया है। इसलिए लोग एलपीजी को लेकर जद्दोजहद करते हुए दिख रहे हैं। हालांकि सरकार ने आश्वासन दिया है कि एलपीजी की भारत में कोई कमी नहीं है। लोग घबराकर बुकिंग न करें।

आइए जानते हैं कि आपके शहर एलपीजी का लेटेस्ट रेट क्या है।

LPG Price: घरेलू सिलेंडर का दाम (14.2 किलोग्राम)

शहर LPG का दाम
दिल्ली 913 रुपये
कोलकाता 939 रुपये
मुबंई 912.5 रुपये
चेन्नई 928.50 रुपये
(60 रुपये की बढ़ोतरी)

पहले कितना था भाव?

शहर LPG की कीमत
दिल्ली 853 रुपये
कोलकाता 879 रुपये
मुबंई 852.50 रुपये
चेन्नई 868.5 रुपये

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत

शहर LPG का दाम
दिल्ली 1883 रुपये
कोलकाता 1990 रुपये
मुबंई 1835 रुपये
चेन्नई 2043.50 रुपये

(115 रुपये की बढ़ोतरी)

एलपीजी की किल्लत के चलते सबसे ज्यादा परेशानी रेस्टोरेंट्स को हो रही है। रेस्टोरेंट्स को मजबूरन बंद होना पड़ रहा है या फिर उन्हें अपने सामान की कीमत में इजाफा करना पड़ रहा है। हालांकि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह ने कहा कि उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद उद्योगों (जैसे रेस्टोरेंट्स ) को उनकी गैस आवश्यकताओं का लगभग 70-80 प्रतिशत प्राप्त हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार देशभर के घरों को सस्ते ऊर्जा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

यहां से करेगा इंडिया कमी पूरी

हरदीप सिंह ने ये भी कहा कि भारत पश्चिम एशिया से बाहर आयात स्रोतों में विविधता लाकर भारत अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, वैकल्पिक स्थानों से एलपीजी और एलएनजी की ये आपूर्ति जल्द ही देश में पहुंचने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular