Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeटूटी सड़क बनी जानलेवा, हादसे में घायल मजदूर की दो हफ्ते बाद...

टूटी सड़क बनी जानलेवा, हादसे में घायल मजदूर की दो हफ्ते बाद मौत

गड्ढों भरी सड़क ने ली एक और जान, परिवार का सहारा छिना

फतेहपुर। खागा तहसील क्षेत्र के थाना सुल्तानपुर घोष इलाके में टूटी सड़क एक मजदूर के लिए काल बन गई। सड़क के गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से गंभीर रूप से घायल युवक की लगभग दो सप्ताह तक इलाज चलने के बाद मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार प्रेमनगर कस्बा निवासी राजू मोदनवाल 28 फरवरी को कौशांबी जिले के परास गांव में शादी समारोह में खाना बनाने का काम कर बाइक से घर लौट रहे थे। प्रेमनगर कस्बे से पहले नयापुरवा मजरे मोहम्मदपुर गौंती गांव के पास सड़क में गड्ढा होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए हथगाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया। बाद में 2 मार्च को जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल भेज दिया। करीब दो सप्ताह तक इलाज चलने के बाद 10 मार्च को राजू मोदनवाल ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पत्नी रंजीता मोदनवाल ने बताया कि उनके एक बेटा उत्कर्ष मोदनवाल है। राजू घर पर छोटी सी समोसे की दुकान चलाते थे और शादी-विवाह व बर्थडे पार्टियों में खाना बनाने का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular