सोमवार को आउट आफ स्कूल बच्चों को शिक्षित करने के लिए शिक्षकों को तीन दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बीआरसी सभागार में 55 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कृषि भवन में 54 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
प्रशिक्षण का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार यादव ने किया। प्रशिक्षण की शुरुआत एआरपी विनय कुमार पाण्डेय, राजीव साहू, विवेक मिश्र, राजेश विक्रम कश्यप, अमन चौरसिया ने सरस्वती वंदना, माल्यार्पण और प्रेरणा गीत के साथ हुई।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ना है, जिन्होंने किसी कारणवश विद्यालय छोड़ दिया है या पढ़ाई से दूर हो गए हैं। प्रतिभागियों को ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में वापस लाने के प्रभावी तरीके सिखाए जाएंगे, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
इस अवसर पर महेंद्र कुमार जायसवाल, शेष कुमारी, पवन कुमार उपाध्याय, शैलजा गौड़, हरिकेश, सुनीता, मंशा देवी, राहुल यादव मौजूद रहे।





