होली के दूसरे दिन आत्महत्या के मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा
शाहजहांपुर,थाना रोजा पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है होली के दूसरे दिन ग्राम पींग रामपुर नानकारी के रहने वाले मृतक गौरव पुत्र महेश को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देते हुए प्रताडित करने का तीनों पर आरोप लगा था आरोप है इसी से भयभीत होकर प्रताडना से प्रताडित होकर मृतक गौरव ने आत्महत्या कर ली थी जिसका गांव के बाहर एक पेड़ से शव लटका हुआ मिला था पीएम के दौरान मौत का कारण हैंगिंग स्पष्ट हुआ।
जिसके बाद मृतक के परिजनों द्वारा गांव के ही तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था थाना रोजा पुलिस टीम द्वारा ग्राम पींग की पुलिया के पास से आरोपी .बालकिशन पुत्र हरिचरन .साजन पुत्र ओमकार .राहुल उर्फ माहुल पुत्र बालकिशन निवासी ग्राम पींग थाना रोजा जिला शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया है जिन पर थाना रोजा में धारा 108/352/351(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उ0नि0 सौरभ शुक्ला, हे0का0 शहनबाज ,का0 दीप नागर,थाना रोजा शाहजहाँपुर शामिल रहे।





