हमीरपुर। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत शेष अभ्यर्थियों के चयन के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से संचालित इस योजना के अंतर्गत बढ़ई, दर्जी, नाई, मोची, राजमिस्त्री, कुम्हार और लोहार ट्रेड के लिए जिन अभ्यर्थियों ने उद्योग विभाग में ऑनलाइन आवेदन किया है, उनका साक्षात्कार 9 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से जिला उद्योग केंद्र कार्यालय हमीरपुर में आयोजित होगा।
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र हमीरपुर ने बताया कि पूर्व में आयोजित साक्षात्कार के अतिरिक्त शेष सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित समय पर साक्षात्कार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।





