Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeजूनियर बालक/बालिका वर्ग की विभिन्न खेलों के जिला स्तरीय प्रतियोगिता 11 से...

जूनियर बालक/बालिका वर्ग की विभिन्न खेलों के जिला स्तरीय प्रतियोगिता 11 से 24 मार्च के मध्य की जायेगी आयोजित

जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि वर्ष 2025-26 में जूनियर बालक/बालिका वर्ग की विभिन्न खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगितायें आयोजित की जायेगी, जिसके अन्तर्गत 11 मार्च 2026 को हैण्डबाल एवं एथलेटिक्स बालक/बालिका वर्ग, 12 मार्च 2026 को हॉकी बालक वर्ग एवं भारोत्तोलन बालक/बालिका वर्ग, 14 मार्च 2026 को कबड्डी एवं वालीबाल बालक/बालिका वर्ग, 15 मार्च 2026 को फुटबाल बालक वर्ग एवं बैडमिन्टर बालक/बालिका वर्ग का आयोजन प्रातः 9 बजे से जनपद डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में किया जायेगा तथा 24 मार्च 2026 को बास्केट बालक/बालिका वर्ग का प्रातः 9 बजे से जनपद के सैनिक स्कूल कौहार में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद के स्थानीय विद्यालय के खिलाड़ियों एवं स्थानीय खिलाड़ी उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु 01 दिवस पूर्व जिला खेल कार्यालय अमेठी में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular