Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhफायरिंग मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी राइफल बरामद

फायरिंग मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी राइफल बरामद

आजमगढ़। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी राइफल भी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, वादी ने कोतवाली थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 4 मार्च को लगभग तीन बजे वह अपने एक मित्र के साथ घर के सामने खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने गनर की लाइसेंसी बंदूक लेकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद सभी आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

मामले में कोतवाली थाने पर मुकदमा संख्या 87/2026 के तहत धारा 109(1), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस और 3/27/30 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। उपनिरीक्षक अखिलेश नारायण सिंह और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 4 मार्च की रात 11:59 बजे हीरापट्टी निवासी अजय कुमार राव को ब्रह्मस्थान से हीरापट्टी जाने वाले मार्ग पर डीह बाबा स्थान के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब 6:10 बजे प्राइवेट बस स्टैंड के पास से अन्य आरोपी रिशु यादव, आजाद अहमद उर्फ बिट्टू, शशिकांत राय और अमित कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी राइफल (लाइसेंस संख्या 509/13) बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अखिलेश नारायण सिंह के साथ हेड कांस्टेबल सर्वेश विक्रम, हेड कांस्टेबल अजब नारायण सिंह, कांस्टेबल सुमित कुमार और कांस्टेबल आकाश कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular