Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeक्षेत्र पंचायत भादर की बैठक में स्वीकृत किए गए 3.50करोड रु के...

क्षेत्र पंचायत भादर की बैठक में स्वीकृत किए गए 3.50करोड रु के विकास प्रस्ताव

बैठक में नहीं आए सांसद, विधायक और एम एल सी

जिला स्तरीय अधिकारी भी बैठक से नदारद रहे

शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न प्रस्ताव रखे और सर्वसम्मति से कई योजनाओं को मंजूरी दी। क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक ब्लॉक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ जेई विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ नए वित्तीय वर्ष के लिए योजनाओं का खाका तैयार किया गया।

बैठक में पहले से चल रहे विकास कार्यों की चर्चा कर उनकी पुष्टि की गई और नए वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के लिए लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपये के प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिन्हें सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। खंड विकास अधिकारी रतन सिंह ने पिछली कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय और पंचम वित्त से अब तक लगभग 1 करोड़ 94 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इस धनराशि से नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, हाई मास्क लाइट, स्ट्रीट लाइट, अमृत सरोवर और वाटर कूलर जैसे कई विकास कार्य कराए गए हैं।

बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से भी अवगत कराया। ब्लॉक प्रमुख ने सभी प्रस्तावों को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के मान-सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी ग्राम पंचायत के साथ भेदभाव नहीं होगा और सरकार की “सबका साथ, सबका विकास” की नीति के तहत सभी गांवों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे।

खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक कर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। वहीं मनरेगा के कार्यों और आगामी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में 53 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, 62 क्षेत्र पंचायत सदस्य, वार्ड 31 के जिला पंचायत सदस्य मुकेश, एडीओ पंचायत सुनील कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार यादव, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अजय मिश्रा, आंगनबाड़ी की मुख्य सेविका, कृषि विभाग की लक्ष्मी सिंह,ए डी ओ राम तेज वर्मा, वरिष्ठ लेखाकार अशोक सिंह, अवर अभियंता अजीत सिंह, ग्राम प्रधान राम चन्द्र सिंह, कमलेश कुमारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular