Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeनशे में धुत दबंगों ने युवक को लाठी डंडों से बेरहमी पीटा,...

नशे में धुत दबंगों ने युवक को लाठी डंडों से बेरहमी पीटा, सिर पर गहरे घाव : जिला अस्पताल में भर्ती

बचाव करने पहुंचे सपा नेता को पीटने का प्रयास, आरोपियों की तलाश जारी

महोबा। शहर के फतेहपुर बजरिया मुहाल में आधा दर्जन दबंगों ने नशे में धुत होकर एक युवक को लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे सपा के जिला महा सचिव पर भी हमलावरों ने हमला करने की कोशिश कर अभद्रता की, जिस पर महासचिव ने वहां से हटना पड़ा। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल के बयान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

फतेहपुर बजरिया क्षेत्र में कुछ दबंग शराब पी रहे थे, तभी घर जा रहे शोएब (24) को रोककर अभद्रता करने लगे, जब युवक ने इसका विरोध किया तो उपरोक्त दबंगों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से शोएब पर प्रहार कर दिया। घायल अवस्था में युवक अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए पास ही स्थित समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव ताहिर के घर की ओर भागा और उनके दरवाजे पर जाकर गिर पड़ा। मानवता के नाते सपा नेता ने घायल युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला करने का प्रयास किया।

स्थिति बिगड़ती देख नेताजी को अपनी जान बचाने के लिए वहां से हटना पड़ा। इसके बाद दबंगों ने जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। परिजनों और मोहल्ले वासियों ने गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल ले गए। डॉ. यतेंद्र पुरवार ने बताया कि युवक के सिर पर गहरे घाव हैं और उसकी हालत को देखते हुए उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में शुरू कर दी है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव और सपा नेता हरिसिंह वर्मा समेत कई पार्टी पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से मुलाकात कर न्याय दिलाए जाने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular