Sunday, March 8, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली

पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली

एसपी ने पुलिस होली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अधिकारियों,कर्मचारियों को दी होली की शुभकामनाएं

महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह द्वारा शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन महोबा में आयोजित पुलिस होली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए शुभकामनाएं दी गयीं तथा सभी को होली की हार्दिक बधाई दी गई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। सभी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ होली मिलन कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान पुलिस परिवार के बीच आपसी समन्वय एवं भाईचारे की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular