Sunday, March 8, 2026
spot_img
HomeMarqueeअज्ञात कारणों से दुकान में लगी आग, लाखो का सामान बर्बाद

अज्ञात कारणों से दुकान में लगी आग, लाखो का सामान बर्बाद

फायर बिग्रेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

महोबा। कस्बे की एक दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। दुकान मालिक और लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा वार्निश, रंग प्लास्टिक पाइप आदि सहित लाखो रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया। दुकान मालिक ने प्रशासन से आगजनी में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

जहां एक ओर लोग होली की खुशियां मना रहे थे, वहीं कस्बे की एक दीपक ट्रेडर्स दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। धीरे धीरे दुकान से धुआं उठाना शुरू हुआ और दुकान काले धुएं और आग की लपटों में तब्दील होने लगी, तभी लोगों ने आग लगी देख अफरा तफरी मच गई और दुकान मालिका अखिलेश गुप्ता को काल किया। दुकान मालिक के आने पर उसने दुकान का ताला खोला तो चारो तरफ आग और धुएं के चलते कुछ समझ नहीं आया। सभी ने आसपास से पानी का इंतजाम करते हुए आग बुझाने का प्रयास करते हुए दमकल विभाग को सूचना दी।

करीब आधा घंटे बाद पहुंची दमकल विभाग की टीम ने अग्निशमन वाहन के जरिए आग बुझाना शुरू किया और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास की अन्य दुकाने आग की जद में आने से बच गई। दुकानदार ने बताया कि इस आगजनी की घटना से दुकान पर रखे पाइप, रंग, वार्निश, ब्रश सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है। पीड़ित ने प्रशासन से आग से हुए नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular