Wednesday, April 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeबस्ती में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 15 दिवसीय जागरूकता अभियान

बस्ती में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 15 दिवसीय जागरूकता अभियान

बस्ती: विश्व युवक केंद्र, नई दिल्ली और युवा विकास समिति, बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “राइट्स, जस्टिस, एक्शन – फॉर ऑल विमेन एंड गर्ल्स थीम पर जनपद में 15 दिवसीय जागरूकता अभियान एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस अभियान के अंतर्गत महिला अधिकारों की सुनिश्चितता, न्याय तक समान पहुंच तथा ठोस कार्यवाही के माध्यम से प्रत्येक महिला और बालिका के सशक्तिकरण पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह थीम केवल विचार-विमर्श तक सीमित न रहकर महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए ठोस सामाजिक पहल करने हेतु लोगों को प्रेरित करेगी।

युवा विकास समिति के सचिव बृहस्पति कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रमों के अंतर्गत “महिला अधिकार और विधिक जागरूकता” विषयक संगोष्ठी, न्याय तक पहुँच एवं लैंगिक संवेदनशीलता पर कार्यशाला, छात्र-छात्राओं के लिए रैली एवं शपथ कार्यक्रम, ग्राम स्तर पर महिला संवाद एवं नेतृत्व विकास सत्र, थीम आधारित पोस्टर, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें न्याय तक समान अवसर उपलब्ध कराना तथा लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है, ताकि एक सुरक्षित, न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular