Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeLucknowUP Weather Today: लखनऊ समेत प्रदेशभर में तेज धूप बढ़ाएगी तपिश, अगले...

UP Weather Today: लखनऊ समेत प्रदेशभर में तेज धूप बढ़ाएगी तपिश, अगले सप्ताह 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाएगा पारा

मार्च के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले 10-12 दिनों से मौसम शुष्क है, जिससे दिन और रात दोनों के तापमान में वृद्धि हुई है।

लखनऊ। मार्च के पहले सप्ताह में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में पिछले 10-12 दिनों से मौसम शुष्क बना है। दिन में तेज धूप के कारण तपिश बढ़ रही है, जिससे रात के तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हुई है।

लखनऊ और आसपास समेत पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में अगले सप्ताह यानि सोमवार से अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के पूर्वानुमान हैं।

राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान करीब 2.8 डिग्री वृद्धि के साथ 32.4 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा चार डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को दिन का पारा 33 डिग्री और रात का 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले पांच-छह दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, जिसका असर दिन और रात के तापमान पर होगा। हालांकि, लखनऊ समेत कई जिलों में 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलने के आसार हैं।

वहीं, बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी के कई जिलों में गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि 36.2 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। अब पछुआ हवा की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

इसके चलते आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने की संभावना है। बांदा, झांसी, हमीरपुर और उरई समेत बुंदेलखंड के कई इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी का असर साफ दिखाई दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular