वृद्धाश्रम” में मनाया होली, अपनी वाली होली, खुशियों वाली होली
गोरखपुर । वृद्धा मां बाप, दादा दादी , नाना नानी का उत्सव मना कर ऐसा लगा कि मानो घर की होली जीवंत हो उठी हो। सभी ने उन लोगों के साथ गुलाल खेला, गुलाब की वर्षा की, उनसे होली के गाने सुने और आशीर्वाद के साथ उनके अनुभव सुने। इस अवसर पे सभी ने मिठाई, फल के साथ उपहार भेंट किया ताकि उनके चेहरे पर मुस्कान बनी रहे। मानवधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष रज़ी ने कहा कि हमारे बुजुर्ग को केवल उपहार देना नहीं है बल्कि उनको एहसास दिलाया कि आप सभी समाज के अंग हैं।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रजी, पूर्व मेयर डा सत्या पांडे, संरक्षक अज़ीज़ रिज़वी, फिरोज हक, महानगर अध्यक्ष अनिल जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष मुशर्रफ़, महानगर उपाध्यक्ष अतुल, बदरुल, राजू शर्मा, महानगर संगठन मंत्री कर्रार मिर्ज़ा, राकेश धर दुबे, लीगल एडवाइजर मोहम्मद अहमद, मीडिया इंचार्ज श्री यूसुफ साहब, तनवीर आलम, रजी अहमद सिद्दिकी, रियाजउद्दीन खान, महिला मोर्चा से अध्यक्ष अर्शी खान, समीर इस्लाम इसके इलावा पार्षद, विनोद पासवान, प्रधान मन्नान पासवान के साथ भरी संख्या में संगठन के लोगों ने भाग लिया। अंत में अध्यक्ष ने कार्यक्रम को सफल बनाने वालों का शुक्रिया अदा किया और होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।





