Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeखामेनाई की शहादत के शोक में मजलिस का आयोजन किया गया

खामेनाई की शहादत के शोक में मजलिस का आयोजन किया गया

आयतुल्ला अली खामेनाई की शहादत के शोक में मजलिस आयोजित की गयी जिसमें लोगो ने अपने धर्मगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की इमाम बारगाह फरमान हुसैन मौहल्ला नूरियो सराय में आयतुल्ला अली खामेनाई की शहादत की खबर से माहौल गमगीन हो गया लोगों को अपने धर्मगुरु की याद में रोते हुए देखा गये माहे रमजान में रोजा इफ्तार भी आम दिनों की तरह नहीं किया गया घरों में इफ्तारी भी नहीं बनायी गयी महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग जवान शहीद हुए धर्मगुरु अयातुल्ला अली खामेनाई की याद में बिलख बिलख कर रो रहे थे ।

धर्मगुरु की शहादत के शोक में रविवार की रात में मजलिस आयोजित की गयी जिसमें कर्बला के शहीदों को याद करते हुए धर्मगुरु अयातुल्ला खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी मजलिस में मर्सिया शमाईम रज़ा ने पेश किया शायर पैकर संभली ने कहा कि अली वाले सर को कटा सकते हैं लेकिन जालिम के सामने झुका नहीं सकते 14 सौ साल पहले भी कर्बला के मैदान में हंक और बातिल की जंग में इमाम हुसैन को शहीद किया गया था आज सारी दुनिया में इमाम हुसैन को याद किया जाता है और जालिम यजीद पर लानत भेजी जाती है आयतुल्ला अली खामेनाई की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा और इनके कातिलों का दुनिया से नामों निशान मिटने में ज्यादा समय नहीं लगने वाला है मजलिस में सुहैल अब्बास ने खिताब करते हुए इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत बयान की बाद मजलिस के मातम और नोहाख्वानी की गयी। लोगों ने आयतुल्ला अली खामेनाई की शहादत के गंम में फातेहा पढी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular