Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीडीयू स्टेशन से 1.75 करोड़ रुपये के साथ पुलिस ने दो युवकों...

डीडीयू स्टेशन से 1.75 करोड़ रुपये के साथ पुलिस ने दो युवकों को किया गिरप्तार

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर रात जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 75 लाख रुपये कैश के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों आरोपी अकालतख्त एक्सप्रेस ट्रेन के A1 कोच के बर्थ नंबर 13 और 14 पर बैठकर कोलकाता जाने के फिराक में थे। जीआरपी ने पकड़े गए नोटो के संबंध में इनकम टैक्स विभाग सूचना दे दी।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात्रि जीआरपी प्रभारी सुनील सिंह व आरपीएफ प्रभारी पीके रावत के नेतृत्व में ट्रेनों की कोचों में चेकिंग अभियान चला रही थी । तभी प्लेटफॉर्म दो पर खड़ी अकालतख्त एक्सप्रेस ट्रेन के ए 1 कोच के 13 व 14 नम्बर बर्थ पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए जो पुलिस टीम को देखकर घबराने लगे । शक होने पर जब उनके बैगों की तलासी की गई तो नोट से भरे बैग को देखकर दंग रह गए । विभाग इस मामले की जांच पड़ताल में जुटा गया है । युवक से बैग खोलने को कहा और चेकिंग की तो उसमें 500-500 रुपये की गड्डियां भरी हुई थीं।

इसके बाद पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया। पूछताछ में आरोपी युवक कैश के बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका इसके चलते जीआरपी ने इनकम टैक्स विभाग को पूरे मामले की सूचना दे दी। इस संबंध में जीआरपी क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान रितेश और प्रिग्नेश के रूप में हुई है, जो लखनऊ के रहने वाले है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कैश से भरा बैग लखनऊ से हावड़ा कोलकाता जा रहें थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular