पुलिस ने अपराधों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राम अचल यादव (उम्र करीब 35 वर्ष) पुत्र उदयराज यादव निवासी ग्राम कनकापुर मजरे भीमी, थाना अमेठी, जनपद अमेठी के रूप में हुई है। उसे 27 फरवरी 2026 को थाना अमेठी पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एवं वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, राम अचल यादव एक कुख्यात अपराधी है। उसके विरुद्ध जनपद अमेठी के विभिन्न थानों में डकैती का प्रयास, आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित कुल 07 अभियोग पूर्व से पंजीकृत हैं।
गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना अमेठी पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।





