Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeहोली पर 2.91 लाख खातों में गैस रिफिल सब्सिडी ट्रांसफर की मिली...

होली पर 2.91 लाख खातों में गैस रिफिल सब्सिडी ट्रांसफर की मिली सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया वर्चुअल शुभारम्भ

2,91,720 लाभार्थियों में से 2,34,809 का ई-केवाईसी पूर्ण

महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन पर सरकार का जोर

फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश के 1.86 करोड़ लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का वितरण लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर किया। जनपद फतेहपुर में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षा गृह में देखा व सुना गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) डॉ. अविनाश त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर तथा बड़ी संख्या में उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली समता और सौहार्द का पर्व है, जिसे सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत होली और दीपावली पर गैस सिलेंडर रिफिल के लिए सब्सिडी दी जा रही है। सरकार महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में 2,91,720 उज्ज्वला लाभार्थी हैं, जिनमें से 2,34,809 का ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है। इन लाभार्थियों को दीपावली व होली पर पूर्णतया निःशुल्क सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने शेष लाभार्थियों से शीघ्र ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अपील की।

जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम्य विकास विभाग से समन्वय कर पात्र परिवारों का सर्वे कराते हुए उन्हें उज्ज्वला योजना से लाभान्वित किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य कैंप, उज्ज्वला योजना एवं आयुष्मान भारत योजना (गोल्डन कार्ड) हेल्प डेस्क भी लगाए गए, जहां महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी द्वारा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक गैस सिलेंडर व चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, एआरओ, कर्मचारीगण एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular