Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarबारात की खुशियां मातम में बदली ट्रैक्टर ट्राली पलटने से किशोर की...

बारात की खुशियां मातम में बदली ट्रैक्टर ट्राली पलटने से किशोर की दर्दनाक मौत

हजपुरा, अम्बेडकरनगर सम्मनपुर थाना क्षेत्र के लखनियां गांव से शुक्रवार शाम रामसूरत के पुत्र विपिन की बारात टांडा क्षेत्र के सोहगूपुर गांव के लिए पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ रवाना हुई थी। बैंड-बाजे और खुशियों के माहौल के बीच बाराती अलग-अलग वाहनों से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही एक दर्दनाक हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं।

बताया जाता है कि सोहगूपुर गांव पहुंचने से पहले नहर के पास बारात में शामिल एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा, जिससे ट्रॉली पलट गई। हादसे के दौरान ट्रैक्टर पर सवार राजकुमार (17) पुत्र संजय निवासी ग्राम लखनियां थाना सम्मनपुर संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ा और पास के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह उछलकर पुनः ट्रॉली पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और बाराती तत्काल घायल किशोर को उपचार के लिए पीजीआई सद्दरपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिस घर में शादी की तैयारियों की रौनक थी, वहां पलभर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम पारा घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक पल की लापरवाही ने बारात की खुशियों को गम में बदल दिया, गांव में हर आंख नम दिखाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular