34 अभियोग, 34 गिरफ्तारियां, 725.6 लीटर अवैध शराब बरामद व 10 कुंतल लहन नष्ट ₹1,88,201 की कार्रवाई, महोबा पुलिस का विशेष अभियान जारी
महोबा।पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वन्दना सिंह के निकट पर्यवेक्षण में आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में 15 फरवरी से 06.मार्च तक अवैध/जहरीली शराब के निष्कर्षण, भण्डारण, विक्रय, परिवहन व सेवन की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान अब तक कुल 34 अभियोग पंजीकृत करते हुए 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 725.6 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है तथा लगभग 10 कुंतल लहन नष्ट किया गया है। बरामदगी एवं नष्ट की गई सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग ₹1,88,201/- आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक महोबा ने कहा कि त्योहारों के दौरान अवैध एवं जहरीली शराब के निर्माण व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाएगा।
जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि अवैध शराब संबंधी किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।महोबा पुलिस जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।





