Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeमंडप विसर्जन के लिए गयी किशोरी यमुना में डूबी

मंडप विसर्जन के लिए गयी किशोरी यमुना में डूबी

उरई (जालौन)। जनपद जालौन के कुठौंद क्षेत्र के ग्राम भदेख़ में दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की 12 वर्षीय किशोरी यमुना नदी में मंडप विसर्जन के बाद नहाने के दौरान डूब गई। बच्ची की पहचान गीता पुत्री गयाप्रसाद निषाद के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि गीता अन्य बच्चों के साथ यमुना में नहाने गई थी। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगी और देखते ही देखते लापता हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीण तत्काल नदी किनारे पहुंच गए और बच्ची की तलाश में जुट गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई है और स्थानीय लोगों की मदद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से गोताखोरों को बुलाने की तैयारी की जा रही है। खबर लिखे जाने तक बच्ची का पता नहीं चल सका था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular