होली मिलन में जिला जज सहित एक दर्जन जज हुए शामिल
इटावा कलेक्ट्रेट में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला बार सभागार में शुक्रवार को होली मिलन का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में पहुंचे जिला सत्र न्यायधीश रजत सिंह जैन के साथ पीठासीन अधिकारी एमएसीटी जिला जज रामचंद्र यादव,एडीजे प्रथम अखिलेश कुमार,एंटी डकैती जज आलोक कुमार श्रीवास्तव,स्पेशल जज ईसीएक्ट अंकुर शर्मा,विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट संजय कुमार,एडीजे 12 अशोक कुमार दुबे,सीजेएम अश्वनी कुमार,एसीजेएम द्वितीय शिवार्थ खरे, एसीजेएम तृतीय दानवीर सिंह, एसीजेएम चतुर्थ सर्वेश यादव,एसीजेएम पंचम लीलू उपस्थित रहे।डीबीए अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कुमार त्रिपाठी,महामंत्री एडवोकेट नितिन तिवारी,कोषाध्यक्ष एडवोकेट प्रभाकर त्रिपाठी,प्रवक्ता मीडिया प्रभारी एडवोकेट अमित तिवारी ने जिला जज सहित सभी जजों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
डीबीए हाल में ढोल नगाड़ों पर अधिवक्ताओं ने जमकर डांस किया और एक दूसरे को गले मिलकर गुलाल,अबीर लगाकर शुभकामनाएं दी और होली की गुझिया का आनंद लिया। डीबीए कार्यकारिणी के संयुक्त सचिव राजू यादव,सुनील यादव,राजुल शुक्ला,हिमांशु यादव सहित वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र पाण्डेय,अधिवक्ता कृपानंद बाजपेई,अधिवक्ता विमल तिवारी,अधिवक्ता अजय द्विवेदी, अधिवक्ता अम्बरीष पांडेय,एडवोकेट उम्मेद यादव,एडवोकेट चंद्रदेव कुशवाहा, एडवोकेट विनीत दीक्षित,एडवोकेट वैभव मिश्रा,एडवोकेट शनि यादव एवं अन्य समस्त डीबीए पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।





