Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeबरेली को मिली डायल 112 की 16 नई स्कॉर्पियो, एसएसपी ने झंडी...

बरेली को मिली डायल 112 की 16 नई स्कॉर्पियो, एसएसपी ने झंडी दिखाकर किया रवाना अब 85 पीआरवी होंगी सक्रिय

बरेली। जनपद में आपातकालीन पुलिस सेवा को और मजबूत करते हुए डायल 112 बेड़े में 16 नई स्कॉर्पियो गाड़ियां शामिल की गई हैं। इसके साथ ही जिले में फोर व्हीलर पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) की कुल संख्या बढ़कर 85 हो गई है, जो अब से सुचारू रूप से कार्य करेंगी।

जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि प्रदेश सरकार के स्तर पर पुलिस संसाधनों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है और नई गाड़ियों का शामिल होना उसी दिशा में एक अहम कदम है। इन वाहनों के जुड़ने से पुलिस का रिस्पांस टाइम कम करने, घटनास्थल पर त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने और आम जनता के बीच पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि आगामी त्योहारों और संवेदनशील क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए इन पीआरवी की तैनाती रणनीतिक रूप से की जाएगी। धार्मिक स्थलों के आसपास, विशेषकर सुबह के समय जब महिलाएं मंदिरों में दर्शन के लिए जाती हैं, तथा शाम के समय बाजारों में बढ़ती भीड़ के दौरान पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी। इससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने में सहायता मिलेगी।

नई स्कॉर्पियो गाड़ियों को आवश्यक सुविधाओं से लैस किया गया है। इनमें एंटी राइट गियर, बरसात के लिए रेनकोट, बॉडी बैग्स और फर्स्ट एड किट उपलब्ध कराई गई हैं। पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में घायल व्यक्तियों को तत्काल राहत पहुंचाई जा सके और आवश्यकता पड़ने पर उनकी जान बचाई जा सके।

अधिकारियों के अनुसार, डायल 112 का रिस्पांस टाइम लगातार बेहतर हो रहा है और नई गाड़ियों के शामिल होने से इसमें और सुधार की उम्मीद है। अब 85 पीआरवी के साथ जिले में आपातकालीन पुलिस सेवा पहले से अधिक प्रभावी ढंग से संचालित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular