Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurयुवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर। थाना बिवार क्षेत्र के ग्राम बिगहना में गुरुवार सुबह एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना के अनुसार आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को लगभग 11 बजे दूरभाष के माध्यम से थाना बिवार पुलिस को जानकारी मिली कि उत्कर्षा उर्फ फातिमा पत्नी मूर्तजा (उम्र लगभग 18 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सूचना मिलते ही थाना बिवार पुलिस एवं नायब तहसीलदार मौदहा मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण की गई तथा पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतका का पति मूर्तजा पुत्र मुश्ताक पूर्व में महाराष्ट्र के दादर-परेल क्षेत्र में एक चिकन की दुकान पर कार्य करता था। वहीं मृतका उत्कर्षा भी पास की एक दुकान में काम करती थी।

दोनों के बीच परिचय होने के बाद लगभग दो वर्ष पूर्व मूर्तजा उसे अपने गांव बिगहना, थाना बिवार, जनपद हमीरपुर ले आया, जहां दोनों ने विवाह कर पति-पत्नी के रूप में रहना शुरू किया था। मृतका उत्कर्षा पुत्री सुनील सकपाल निवासी ग्राम पिंपलगांव, पोस्ट ऑफिस लटवां, मंडनगढ़, जिला रत्नागिरि (महाराष्ट्र) की रहने वाली थी। घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष को दे दी गई है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular