Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeउचित पेड़ी प्रबंधन से होगा अधिक लाभ: महाप्रबंधक

उचित पेड़ी प्रबंधन से होगा अधिक लाभ: महाप्रबंधक

बजाज चीनी मिल कुन्दरखी ने निकाली कृषक जागरूकता रैली।

गोंडा। बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल लिमिटेड कुन्दरखी के महाप्रबंधक ए.के. सिंह के निर्देशन में बसंतकालीन गन्ना बुवाई में अस्वीकृत अज्ञात गन्ना प्रजातियों की बुवाई नही करने के लिए एवं किसानों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से वृहद जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को इकाई प्रमुख पी.एन. सिंह, जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह व महाप्रबंधक ए.के. सिंह ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषक जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य किसानों को बसंतकालीन गन्ना बुवाई में उन्नतशील प्रजातियों जैसे को. 0118, 15023, को. लख. 14201, 16202, कोशा. 18231, 17231 तथा जलप्लावित क्षेत्र के लिए 94184, को. 98014, 13231 आदि की बुवाई के लिए प्रेरित करना है।

महाप्रबंधक ने समय से बुवाई कर पेड़ी गन्ने का अच्छा प्रबंधन करके अधिक लाभ प्राप्त करने की अपील किया। साथ आर.एमडी. एवं मलचर के प्रयोग पर जोर दिया व फ़सल स्वस्थ की दशा मे द्वितीय पेडी रखने जोर दिया। इकाई प्रमुख श्री सिंह ने रैली में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बसंतकालीन गन्ना बुवाई के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने रैली के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया।

रैली में गन्ना विभाग के प्रतिभागियों ने वाहनों पर झंडी लगाकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण किया। रैली चीनी मिल गेट से निकल कर कहोबा, विद्यानगर, मलारी, महादेवा, इंद्रापुर, सालपुर, जोगापुर, खिरई खिरवा, खिरिया, मझगवां व तुर्काडीहा आदि ग्रामसभा होते हुए बंधवा सेंटर पहुंची, जहां किसान गोष्ठी आयोजित हुई। इसके उपरांत रैली डुमरिहाडीह, तरबगंज व दर्जीकुआं होते हुए वापस चीनी मिल गेट पर पहुंच कर समाप्त हुई। किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने किसानों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए दिए जाने वाले अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने कृषकों से उन्नतिशील गन्ना प्रजातियों को बोने की सलाह दिया तथा अस्वीकृत अज्ञात गन्ना प्रजातियों की बुवाई नही करने पर जोर दिया।

महाप्रबंधक ए.के. सिंह ने किसानों को बताया कि गन्ना सर्वेक्षण के दौरान गन्ने का जमाव न होने अथवा छोटी अवस्था में ठीक पहचान न होने अथवा मिश्रित गन्ना होने के कारण गन्ना प्रजाति को अंकित करने में त्रुटिया रही हैं, अपने सुपरवाइजर से मिलकर उसे अभी ठीक करा लें। जिससे आगामी वर्ष पेडी गन्ने की आपूर्ति में कठिनाई न हो। आगामी वर्ष गन्ना प्रजाति को डीगरेड नही किया जायेगा। अतः जिस प्रजाति का गन्ना बोया गया है, उसी प्रजाति में सर्वे कराएं। जिससे पेराई सत्र के दौरान गन्ना आपूर्ति मे परेशानी से बचा जा सके। समस्या के समाधान हेतु अपने क्षेत्र के गन्ना पर्वेक्षक अथवा चीनी मिल के अधिकारियों से संपर्क करें। रैली में प्रदीप कुमार, संतोष मिश्रा, दिनेश सिंह, शशिकांत दूबे, विष्णु प्रताप सिंह, अरविन्द सिंह, सुनील पाठक, उमापति तिवारी, रमेश प्रताप सिंह, सुधांशु शुक्ला, राकेश सिंह, पशुपति नाथ मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, हेमन्त पाठक, जय प्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular