Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeग्राम टेसाही खुर्द व शाहजहांपुर सेलरहा में ग्राम चौपाल आयोजित

ग्राम टेसाही खुर्द व शाहजहांपुर सेलरहा में ग्राम चौपाल आयोजित

किसानों की सुनी गई समस्याएं

फतेहपुर। जनपद में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम टेसाही खुर्द एवं ग्राम शाहजहांपुर सेलरहा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी बिन्दकी (न्यायिक)/बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी फतेहपुर द्वारा की गई।

ग्राम चौपाल में चकबंदी अधिकारी खागा-द्वितीय, सहायक चकबंदी अधिकारी खागा-चतुर्थ, चकबंदी कर्ता एवं चकबंदी लेखपाल उपस्थित रहे। इस दौरान किसानों की समस्याएं सुनी गईं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। ग्राम टेसाही खुर्द में किसानों द्वारा नाम दुरुस्ती, खाता विभाजन, वसीयतनामा तथा कब्जे से संबंधित समस्याएं रखी गईं।

उपजिलाधिकारी ने चकबंदी अधिकारी एवं सहायक चकबंदी अधिकारी को अभिलेखों के परीक्षण के बाद विधिसंगत कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। ग्राम शाहजहांपुर सेलरहा में एक परिवादी द्वारा बैनामे की भूमि पर कब्जा न मिलने की समस्या रखी गई।

इस पर अधिकारियों ने अवगत कराया कि चकबंदी के दौरान कब्जा परिवर्तन की प्रक्रिया में नियमानुसार कार्रवाई कर कब्जा दिलाया जा सकेगा। उपजिलाधिकारी ने चकबंदी समिति एवं किसानों को चकबंदी की तकनीकी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए राजस्व अभिलेखों को सही कराते हुए चकबंदी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular