Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeEntertainmentअक्षय खन्ना के बाद धांसू कमबैक के लिए तैयार विवेक ओबेरॉय, Prabhas...

अक्षय खन्ना के बाद धांसू कमबैक के लिए तैयार विवेक ओबेरॉय, Prabhas की Spirit में विलेन बनकर मचाएंगे तबाही

प्रभास और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म ‘स्पिरिट’ से विवेक ओबेरॉय का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। इसमें वह बेहद धांसू और इंटेंस विलेन के रूप में नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस उनका कमबैक मान रहे हैं। विवेक हाथ में तलवार और मुंह में सिगार लिए एक विंटेज सोफे पर खड़े दिख रहे हैं।

प्रभास (Prabhas) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) अभिनीत फिल्म ‘स्पिरिट’ (Spirit) का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। कुछ समय पहले मूवी से प्रभास का एक्ट्रेस के साथ फर्स्ट लुक सामने आया था। अब फैंस की उत्सुकता को और बढ़ाते हुए फिल्म निर्माताओं ने विवेक ओबेरॉय का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है।

मूवी में उनका लुक बहुत ही धांसू नजर आ रहा है। विवेक को इसमें पहचानना भी मुश्किल है। वहीं कई फैंस इसे उनका कमबैक मान रहे हैं। ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। विवेक ओबेरॉय का फर्स्ट लुक आउट होते ही उनके बारे में चर्चा तेज हो गई है।

पोस्टर में दिखा विवेक का इंटेंस लुक

फिल्म के नए पोस्टर में विवेक ओबेरॉय बेहद दमदार और इंटेंस अंदाज में नजर आ रहे हैं। इससे इस बात का संकेत भी मिल रहा है कि एक्टर खतरनाक विलेन के रोल में नजर आएंगे। विवेक का लुक काफी पावरफुल दिखाई दे रहा है। वह हाथ में तलवार लिए और मुंह में सिगार दबाए एक विंटेज लुक वाले सोफे पर पैर रखकर खड़े हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव और बैकग्राउंड का डार्क थीम साफ इशारा कर रहा है कि इस बार प्रभास को टक्कर देने के लिए संदीप वांगा ने एक बेहद खतरनाक विलेन चुना है।

कब रिलीज होगी स्पिरिट?

विवेक ओबेरॉय को पहले भी ‘कृष 3’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फिल्म में उनके निगेटिव रोल में काफी पसंद किया गया है, लेकिन ‘स्पिरिट’ में उनका यह बैड बॉय लुक और अंदाज एकदम अलग होने वाला है। इस फिल्म में एक नई एक्ट्रेस ऐश्वर्या देसाई को भी मौका मिला है, जो इस बड़े प्रोजेक्ट के जरिए इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने जा रही हैं। एक बड़े पैमाने पर पैन इंडिया के तौर पर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली स्पिरिट 8 भाषाओं में रिलीज होने वाली है। ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular