इटावा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कचहरी परिसर में बट वृक्ष धाम मंदिर पर विशाल होली मिलन समारोह आज 27 फरवरी को संपन्न होगा।उक्त जानकारी पूर्व उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी मनोज कुमार दीक्षित ने दी है।उन्होंने बताया वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश चंद्र दुबे ने समस्त अधिवक्ता जनो,न्याय अधिकारियों, समस्त पत्रकार साथियों बादकारियों तथा कचहरी आने वाले समस्त लोगों से आग्रह है कि बह दोपहर 1 बजे अवश्य पधारे होली मिलन समारोह में अवीर, ग़ुलाल,पुष्प बर्षा के साथ सुल्पा हार की भी ब्यवस्था की गई है।
उक्त कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में रहे पूर्व मंत्री उमेश दीक्षित पूर्व शासकीय अधिवक्ता अवधेश तिवारी शासकीय अधिवक्ता शिवकुमार शुक्ला पूर्व प्रत्याशी अध्यक्ष पद एवं मौजूदा प्रत्याशी अध्यक्ष पद प्रवल प्रताप सिंह खास तौर से उपस्थित रहेंगे।अधिवक्ता महेश् चंद,मनोज कुमार दुबे, राजीव तिवारी,संजय दुबे,असित कुमार, सोरभ यादव के अलावा हाकिम सिंह राजपूत आदि तमाम लोगों ने उक्त होली मिलन कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की है।





