Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeहसवा ब्लॉक के कुसुंभी गांव में निशुल्क आरओ प्लांट का हुआ भूमि...

हसवा ब्लॉक के कुसुंभी गांव में निशुल्क आरओ प्लांट का हुआ भूमि पूजन

कुसुंभी गांव में शुद्ध पानी की सौगात, निशुल्क आरओ प्लांट का भूमि पूजन

लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले विभाकर शास्त्री एवं उनके पुत्र विराज शास्त्री की पहल

फतेहपुर। जनपद के हसवा विकास खंड क्षेत्र के कुसुंभी गांव में निशुल्क आरओ प्लांट लगाए जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। गांव में शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने की जानकारी से लोग एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें स्वच्छ और शुद्ध पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरओ प्लांट का विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर प्रभारी मंत्री अजीत पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, विभाकर शास्त्री एवं विराज शास्त्री मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री अजीत पाल ने कहा कि फतेहपुर जनपद में इस तरह की पहल सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि विराज शास्त्री द्वारा कुसुंभी गांव में निशुल्क आरओ प्लांट की स्थापना से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि यह पहल जनपद के लिए एक उदाहरण है। उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय हरिकृष्ण शास्त्री के पोते विराज शास्त्री द्वारा यह जनहितकारी कार्य कराया जा रहा है, जो समाज सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विभाकर शास्त्री ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय हरिकृष्ण शास्त्री ने कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहते हुए जनसेवा को प्राथमिकता दी थी।

उनके अधूरे सपनों को साकार करने के उद्देश्य से फाउंडेशन के माध्यम से कुसुंभी गांव में निशुल्क आरओ प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिससे सैकड़ों ग्रामीणों को शुद्ध पानी मिलेगा। वहीं विराज शास्त्री ने कहा कि वे अपने दादा के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नारे “जय जवान, जय किसान” को याद करते हुए कहा कि यह नारा आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने बताया कि आगामी एक वर्ष में लगभग आधा दर्जन निशुल्क आरओ प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर वाटर एटीएम स्थापित करने की भी योजना है।

इस अवसर पर नीटू मिश्रा, अभय प्रताप सिंह, मुखलाल पाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवा ठाकुर (एड.), विनायक सिंह, सानू सिंह, पप्पू सिंह, रज्जू प्रसाद अवस्थी, सोनू पांडेय, बीरू ठाकुर, समर बहादुर सिंह, जूली सिंह, रामप्रताप गौतम, संजय लाल, चुन्नू महाराज, योगेश पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular