Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeLucknowहोली पर मिलावट के खिलाफ अभियान, 80 क्विंटल काली मिर्च सीज, बड़ी...

होली पर मिलावट के खिलाफ अभियान, 80 क्विंटल काली मिर्च सीज, बड़ी मात्रा में म‍िलावटी खोया बरामद

व्यापारियों के विरोध के बावजूद, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लखनऊ में होली से पहले कई जगहों पर छापे मारे। इस दौरान बड़ी मात्रा में कालीमिर्च, मिलावटी खोया और एक्सपायरी मिठाइयां जब्त की गईं।

लखनऊ। कारोबारियों और व्यापार संगठनों के विरोध के बीच खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहर में कई जगहों पर छापे मारे। इस दौरान बड़ी मात्रा में कालीमिर्च, खोया और एक्सपायरी नमकीन और मिठाइयां बरामद की गईं।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मोहिबुल्लापुर में हल्दीराम के स्टोर पर जांच की। इस दौरान वहां पर करीब सवा क्विंटल सोनपापड़ी और राजभोग सहित अन्य खाद्य सामग्री बरामद की जो एक्सपायर हो चुकी थी।टीम ने तत्काल सामग्री को नष्ट करा दिया। टीम ने स्वरूप कोल्ड स्टोरेज ऐशबाग पर जांच की तो बड़ी मात्रा में कालीमिर्च बरामद की।

टीम ने 8499 किग्रा कालीमिर्च जिसका मूल्य करीब 53 लाख रुपये था उसे जब्त कर लिया। इसके अलावा वहीं पर पौने चार क्विंटल खोया भी बरामद किया जिसकी गुणवत्ता बेहद खराब मिली। ग्लोब कैफे महानगर में गुझिया सहित करीब सवा क्विंटल खाद्य सामग्री को गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर सीज किया गया।

इसके अलावा शहर में अलग अलग जगहों पर जांच के बाद 10,415 किग्रा खाद्य पदार्थ सीज किया गया। इस दौरान कुल 15 नमूने लिए गए जिनको जांच के लिए भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular