Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeEntertainmentथिएटर्स में नहीं रिलीज होगी The Kerala Story 2, केरल हाई कोर्ट...

थिएटर्स में नहीं रिलीज होगी The Kerala Story 2, केरल हाई कोर्ट ने चंद घंटे पहले लगाई रोक

The Kerala Story 2 Release: निर्माता विपुल शाह की अपकमिंग मूवी के द केरल स्टोरी 2 को लेकर विवाद गर्माया हुआ है। अब खबर आ रही है कि केरल होई कोर्ट ने मूवी की रिलीज पर रोक लगा दी है।

साल 2023 में आई अभिनेत्री अदा शर्मा की ब्लॉकबस्टर फिल्म द केरल स्टोरी का सीक्वल इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। निर्माता विपुल शाह की द केरल स्टोरी 2 को लेकर काफी विवाद छिड़ा हुआ है और मामला कोर्ट कचहरी तक जा पहुंचा है।

अब खबर आ रही है कि केरल हाई कोर्ट में द केरल स्टोरी 2 की रिलीज पर रोक लगाने के लिए डाली गई याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई है और अदालत ने फिलहाल द केरल स्टोरी 2 की रिलीज पर रोक लगा दी है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में जानते हैं-

द केरल स्टोरी 2 की रिलीज पर रोक

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट को अनुसार केरल हाई कोर्ट ने द केरल स्टोरी 2 की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी है। मालूम हो कि 27 फरवरी यानी शुक्रवार को इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, जिस पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हालांकि, अभी तक इस डेवलपमेंट पर मेकर्स की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। फिल्म पर सांप्रदायिक फूट डालने और राज्य को नेगेटिव तरीके से दिखाने का आरोप लगाया गया था।

द केरल स्टोरी 2 की रिलीज को रोकने के लिए केरल हाई कोर्ट में शिकायतकर्ता द्वारा एक याचिका डाली गई थी, जिसपर गुरुवार को अदालत में सुनवाई हुई। जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने फिल्म के मेकर्स से कहा है- आप नहीं चाहते कि कोर्ट फिल्म देखे। आप चाहते हैं कि इस मुद्दे पर फैसला हो कि यह याचिका प्राइवेट लिटिगेशन है या पब्लिक लिटिगेशन।

द केरल स्टोरी 2 की रिलीज को रोकने के लिए केरल हाई कोर्ट में शिकायतकर्ता द्वारा एक याचिका डाली गई थी, जिसपर गुरुवार को अदालत में सुनवाई हुई। जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने फिल्म के मेकर्स से कहा है- आप नहीं चाहते कि कोर्ट फिल्म देखे। आप चाहते हैं कि इस मुद्दे पर फैसला हो कि यह याचिका प्राइवेट लिटिगेशन है या पब्लिक लिटिगेशन।

इस तरह से केरल हाई कोर्ट ने द केरल स्टोरी 2 के खिलाफ निर्देश दिया है। ऐसे में अब ये देखना होगा कि मेकर्स अपनी फिल्म को रिलीज करने के लिए क्या कुछ करते हैं।

फिल्म के टीजर को लेकर छिड़ा विवाद

कुछ दिन पहले द केरल स्टोरी 2 का टीजर रिलीज किया गया था। जिसमें कई ऐसे सीन्स और संवाद थे, जिनको लेकर सांप्रदायिक फूट की भावना जागृत होती है। इसमें एक सीन ऐसा भी दिखाया गया है, जिसमें लड़की को जबरन बीफ खिलाया जाता है। इस वजह से द केरल स्टोरी 2 को लेकर विवाद शुरू हुआ। अनुराग कश्यप जैसे तमाम फिल्ममेकर्स ने इस मूवी पर आपत्ति जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular