नाभा में भाजपा नेता बरिंदर बिट्टू ने फेसबुक लाइव में विधायक गुरदेव देव मान पर कार्यालय का बिजली बिल और किराया न देने के आरोप लगाए। विधायक से संपर्क नहीं हो सका, मामला चर्चा में है।
पटियाला के नाभा में आम आदमी पार्टी के कार्यालय को लेकर नया विवाद सामने आया है। भादसों निवासी भाजपा नेता बरिंदर कुमार बिट्टू ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर विधायक गुरदेव सिंह देव मान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि सर्कुलर रोड स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय का बिजली बिल और किराया लंबे समय से बकाया है।
बिट्टू ने कहा कि विधायक गुरुदेव मान ने कार्यालय की जगह को परगट सिंह नामक व्यक्ति से किराए पर लिया था। फिलहाल यह जगह आम आदमी पार्टी नाभा के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने अपने तीन साथियों ने खरीद लिया था। इस बारे बिट्टू ने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि इस ऑफिस का बिजली का बिल 3 लाख रुपए से अधिक है।
करीब एक साल बीत जाने के बाद भी विधायक गुरदेव सिंह देव मान द्वारा यह ऑफिस कि बिजली बिल नहीं भरा और न ही आफिस का किराया ही दिया जा रहा और कहा जा रहा है कि आप मुझसे यह खाली नहीं करवा सकते क्योंकि मैं इस इलाके का विधायक हूं।
नए खरीदारों को 50 हजार रुपए किराए पर देंगे
बिट्टू ने कहा- वे ऑफिस के नए खरीदारों को 50,000 रुपये प्रति महीना किराए के तौर पर देंगे, लेकिन आज तक नए खरीदारों को कोई पैसा नहीं दिया गया और न ही उक्त जगह का कब्जा खाली कराया जा रहा है। मैं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से अपील करता हूं कि ऐसे विधायक को पद से हटा देना चाहिए। बिट्टू ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे यह भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है।
विधायक देव मान उस जगह को अपने एक रिश्तेदार के नाम पर 1 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए कह रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि साधारण परिवार का बेटा होने के नाते वह 1 करोड़ रुपये कहां से लाएगा।
मालिक बोले, उन्हें किराया भी नहीं मिला
हम नए खरीदारों से बातचीत करेंगे और गुरदेव सिंह को एक महीने का समय दे रहे हैं अगर विधायक देव मान जल्द ही यह ऑफिस खाली नहीं करते हैं, तो हम उनके ऑफिस के बाहर पक्का मोर्चा लगाएंगे जब तक यह खाली नहीं हो जाता। बिट्टू ने कहा कि अगर मैं झूठ बोल रहा हूं, तो मेरे खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।
उक्त तथ्यों की पुष्टि करते हुए स्थान के मालिक अशोक अरोड़ा ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से उन्हें तीन लाख रुपये का बिल जमा कराने के लिए कहा गया था। इस पर उन्होंने विभाग को सूचित किया कि वह इतनी राशि भरने में असमर्थ हैं और यदि आवश्यक हो तो उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाए। अरोड़ा ने यह भी स्वीकार किया कि अब तक उन्हें किराये के रूप में एक भी रुपये की प्राप्ति नहीं हुई है।
वहीं बिट्टू ने आरोप लगाया कि नाभा से विधायक गुरदेव सिंह देव मान की ओर से पंचायतों को ग्रांट जारी करने के बदले दस प्रतिशत हिस्से की मांग की जा रही थी।
इन आरोपों के संबंध में जब विधायक गुरदेव सिंह देव मान से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्हें कई बार फोन किया गया और संदेश भी भेजे गए, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।





