मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के चर्चित कबूतरबाज द्वारा ठगी का शिकार हुए युवकों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
ग्राम माचा निवासी हसन अली पुत्र सब्बीर अली ने बताया कि 10 मई 2025 को वह अपने मित्र मजीद अली के साथ मजार के पास बैठा था तबीउस ने सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रति व्यक्ति चार लाख रुपये की मांग की।
25 मई 2025 को दोनों युवकों ने उसे कुल चार लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने पासपोर्ट जमा कर लिए और प्रशिक्षण केंद्र में भेज दिया।
लगभग नौ माह बीत जाने के बावजूद न तो नौकरी दिलाई गई और न ही रुपये व पासपोर्ट वापस किए गए। अब आरोपी पैसे लौटाने से मुकर रहा है।
इसी प्रकार ग्राम कम्हरिया निवासी जलीस पुत्र जुम्मन ने भी आरोप लगाया कि उससे भी चार लाख रुपये लेकर सऊदी अरब भेजा गया, जहां तय काम नहीं दिया गया। मजबूर होकर वह भारत लौट आया।
पीड़ितों का कहना है कि सैकड़ों बेरोजगार युवक इस ठग के जाल में फंस चुके हैं और कई बार पुलिस व प्रशासन से शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।





