Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुस्लिम युवकों से मारपीट पर गरमाई सियासत: एआईएमआईएम ने एडीजी से की...

मुस्लिम युवकों से मारपीट पर गरमाई सियासत: एआईएमआईएम ने एडीजी से की कड़ी कार्रवाई की मांग

बरेली। बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में तीन मुस्लिम युवकों के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पदाधिकारियों ने एडीजी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी और जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 15 फरवरी को दोपहर करीब दो बजे आरिफ, जावेद और अब्दुल सलाम निवासी कस्बा रुदायन, सहसवान (जनपद बदायूं) मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से आए अक्षय उर्फ छोटू नामक युवक ने उन्हें मुस्लिम पहचान के आधार पर रोक लिया।

ज्ञापन के अनुसार आरोपित ने न केवल मारपीट और गाली-गलौज की, बल्कि धार्मिक टिप्पणी करते हुए टोपी उतारने के लिए भी कहा। एआईएमआईएम नेताओं का कहना है कि इस घटना से समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश की गई है।

प्रतिनिधिमंडल ने एडीजी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। एडीजी ने ज्ञापन स्वीकार कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

इस दौरान नसीम खान, अमजद खान, यूसुफ अली, गुड्डू अल्वी, इरफान खान, अशरफ खान, नदीम मंसूरी, अनवर चौधरी, तौसीफ खान और अल्ताफ अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular